08-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर:और इस तरह मौत के मुँह से निकलकर भाग गई महिला लेकिन हो गयी बेघर....पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी

एक तरफ जहां लॉक डाउन के चलते ग्रामीण क्षेत्रो में कई परिवार दो जून की रोटी के मोहताज हो गए है वहीं उन परिवारों पर जंगली हाथियों का कहर भी बदस्तूर जारी है।बीती रात को जशपुर के नारायणपुर इलाके में जंगली हाथियों ने एक घर मे उत्पात मचाकर एक परिवार को बेघर कर दिया।     

मामला कुडुकेला ग्राम पंचायत का है और वाकया उस वक्त का है जब तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हो हो रही थी।इसी बीच खाना खाकर नींद में गाफिल एक महिला के घर मे हाथियो ने धावा बोल दिया ।राहत की बात ये है कि महिला को हाथियो के घर मे घुसने का अंदाजा हो गया और वह चुपके से जान बचाकर घर से बाहर निकल आयी और महिला की जान बच गयी फिर भी हाथियो ने उसके घर को विध्वंश करके ही दम लिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News