08-April-2020


Munaadi Breaking - 30 अप्रैल तक बढ़ सकता है लॉक डाउन, रेलवे के इस निर्णय के बाद मिला संकेत, प्रशासन और सरकार ने भी उठाए कदम, पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

देश भर में लॉक डाउन कब तक चलेगा, यह बड़ा सवाल है और सभी एक दूसरे से यही सवाल पूछ रहे हैं। हालांकि इस सवाल का आधिकारिक जवाब अबतक सामने नहीं आया है लेकिन रेलवे और हवाई सेवा से जुड़ी कंपनियों ने अपने बुकिंग 30 अप्रैल के बाद शुरू कर संकेत दिया है कि अब यह लॉक डाउन कम से कम 30 अप्रैल तक बढ़ेगा ।

जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के जरिये उनका मत जानने की कोशिश की थी तब यह बात उभरकर सामने आई थी कि इस लॉक डाउन की अवधि को बढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस अवधि में coronavirus के संक्रमण पर लगाम नहीं लग पाई है। कोरोना मरीजों की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि आर्थिक स्तर पर हालात अभी भी बिगड़ रहे हैं।

देशभर में अभी की स्थिति में कोरोना के 4643 से ज्यादा मरीज हैं वहीं इससे होने वाली मौतों की संख्या 149 तृक पहुंच गई है। हालांकि इस बीमारी से लड़कर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या भी 409 है। पिछले 24 घंटे के दौरान देशभर में करीब 400 मरीज पाए गए हैं। सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में हैं उसके बाद दिल्ली फिर तमिलनाडु सबसे ज्यादा इन्फेक्टेड है।

सरकार के पास दोहरी चुनौती है कि किस तरह coronavirus के संक्रमण को भी रोक जाय और आर्थिक मोर्चे को मजबूत बनाने के लिए उत्पादन संबंधित इकाइयों को चालू किया जाय। लॉक डाउन बढ़ने की स्थिति में इकाइयां नहीं चल पाएगी क्योंकि यदि कारखाने चालू भी हो गए तो कर्मचारी काम पर आएं इसकी गारेंटी नहीं है। ऐसे में सरकार पेशोपोश में है। हालांकि कई राज्यों ने कहा है कि अर्थव्यवस्था रिकवर हो सकती है लेकिन जिंदगियां नहीं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News