08-April-2020


अब मास्क और सेनेटाइजर भी धांधली के चपेट में ….यहाँ शुरू है खेल …नगरपंचायत के अध्यक्ष और पार्षदों ने ….पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी की मुनादी।।

खबर बलरामपुर के राजपुर नगरपंचायत से आ रही है ।यहां के नगरपंचायत अध्यक्ष और पार्षद निधि से सेनेटाइजर और थ्री लेयर मास्क की खरीदी होने के बावजूद अभी तक मास्क और सेनेटाइजर जरुरतमन्दों को नही बांटे गए है।बताया जा रहा है कि ये मास्क और सेनेटाइजर प्रत्येक वार्ड के प्रत्येक जरूरतमंदों को बांटने के लिए अध्यक्ष और पार्षदों ने अपने निधि की राशि कटौती किये जाने को लेकर शासन को पत्र लिखा था जिसके पास थ्री लेयर मास्क और सेनेटाइजर की खरीदी की गई थी लेलिन इसके वितरण में भी धांधली शुरू हो गयी है।

अबतक सेनेटाइजर और मास्क वार्ड के लोगों तक नही पहुँच पाया है ।बात ये सामने आ रही है कि जरूरतमंदों और वार्डवासियों को न देकर कुछ चहेतों और करीबियों को दिए जा रहे हैं।सीएमओ नगरपंचायत से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने ऑफिशियली कुछ भी बताने से मना कर दिया जबकि एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया है ।राजपुर एसडीएम आरएस लाल ने बताया----"किसी भी प्रकार के मद से खरीदी गई मास्क व सेनेटाइजर का वितरण नगर पंचायत के सभी वार्डो में वितरण करने के लिए नियमानुसार निकाय के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News