प्रतापपुर मुनादी।।
नगर पंचायत प्रतापपुर में पदस्थ सीएमओ राजेश कुशवाहा को आज पद से हटाते हुए उन्हें उनके मूल पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान पर रामानुजगंज नगर पंचायत में राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत कमल सिंह चौहान को सीएमओ बनाया गया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेश में आज प्रतापपुर नगर पंचायत में सीएमओ के पद में पदस्थ राजेश कुमार कुशवाहा को हटाते हुए उन्हें बिश्रामपुर नगर पंचायत में सहायक ग्रेड 2 में वापस भेज दिया गया है। हालांकि सामूहिक तौर पर जारी इस आदेश में कई नगरीय निकाय क्षेत्र में अधिकारियों के स्थानांतरण से संबंधित आदेश जारी किए गए है। इस आदेश में रामानुजगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यरत राजस्व उपनिरीक्षक कमल सिंह चौहान को प्रतापपुर नगर पंचायत के नए सीएमओ के तौर पर पदस्थ किया गया है।

