08-April-2020


देखिये वीडियो:लॉक डाउन में सरकारी राशन दुकान में मुनाफाखोरी , कैमरे में कैद हुई धांधली, फिर हुआ ये कि……. पढ़िये पूरी खबर और देखिये धांधली का खुला नजारा




कांकेर (पखांजुर)मुनादी।।


कोरोना संक्रमण के संकट से बचने के लिए देश भर में लगाये गए लॉक डाउन का कड़ाई से पालन कराने और करने जनता और सरकार दोनो कटिबद्ध हैं ।सभी के द्वारा लॉक डाउन में जारी आदेशो और निर्देशो के पालन किये जा रहे है लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो लॉक डाउन का फायदा उठाकर आज के संकट के दौर में भी गरीबो का खून चूसने से बाज नहीं आ रहे ।मामला प्रदेश के कांकेर जिले के विकासखंड पखांजुर का है ।जहाँ सरकारी राशन दुकान के हितग्राहियों की अज्ञानता का फायदा उठाकर शक्कर की विक्री में भारी धांधली किये जाने का मामला कैमरे में ही उजागर हो गया ।सरकार द्वारा निर्धारित शक्कर के दर से 3 रुपये अधिक मूल्य लेकर लोगों को शक्कर बेचा जा रहा है ।जब लोगों ने ऑन कैमरा इसकी शिकायत कर दी और शिकायत की पुष्टि के लिए कैमरा सेल्समैन की ओर घुमा तो उनके जवाब नही फुट रहे थे । जवाब देने के बजाय पोल खुलने के बाद सेल्समैन के द्वारा ग्राहकों को रुपये वायस किये जाने लगे लेकिन अब तक 427 राशन कार्डधारियों से 3 रुपये अतिरिक्त लिए जा चुके थे ।


जरा इस वीडियो को देखिये

https://youtu.be/E2xKZEiszzk

खास बात ये कि किसी भी ग्राहक को सरकारी दर का पता नही चल पाए इसलिए इस राशन दुकान में रेट लिस्ट तक नही चिपकाए गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News