रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार केन्द्रीय राज्यमंत्री मंत्री सरगुजा सांसद श्रीमती रेणुका सिंह के द्वारा कोरोना संकटकाल में दैनिक कामगारों और समाज के लोगों की मदद के उद्देश्य से अपने पुत्र बलवंत सिंह लकी को बलरामपुर में राशन सामग्री के साथ बलरामपुर भेजा। जहां बलरामपुर नगर पालिका सांसद प्रतिनिधि अमित गुप्ता नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष पार्षद प्रवीण गुप्ता पार्षद दिलीप सोनी नगर के युवा नेता मनीष सिंह के सहयोग से नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में जरुरतमंदों को राशन का वितरण किया गया। संकट की इस घड़ी में रेणुका सिंह ने समाज के सक्षम लोगों और संगठन के कार्यकर्ताओं से अपने आसपास के गरीबों की मदद हेतू अपील की है और कोरोना खिलाफ लड़ाई में PM CARES में कम से कम ₹100 का सहयोग करने की अपील भी सभी से की है

