रायगढ़ मुनादी।।
पिछले दिनों एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया था कि इस लॉक डाउन में लोगों के घरों में रहने पर सड़क दुर्घटना एवं चोरी की घटनाओं में काफी कमी आई है । सड़कों पर यातायात का दबाव नहीं होने तथा लोगों के अपने घरों में रहने से सड़क दुर्घटना एवं चोरी की घटनाओं का न होना लाजमी है । पुलिस की सर्वप्रथम ड्यूटी जन मानस एवं शासकीय संपत्ति की रक्षा करना है । वही काम चक्रधरनगर थाने के दो आरक्षकों ने की।
मंगलवार की रात दो युवक चक्रधरनगर बोईरदादर स्थित एटीएम को तोड़फोड़ कर रुपए की चोरी करने के प्री प्लानिंग तथा लोहे का सब्बल, कत्ता तथा छैन्नी, हथौड़े जैसे समान के साथ दादूराम ट्रेडर्स बोईरदादर के बगल स्थित एसबीआई के एटीएम को तोड़ने के लिए आए थे । दो युवकों में से एक युवक बाहर खड़ी होकर निगरानी कर रहा था तथा उसका साथी युवक सब्बल लोहे के औजार से एटीएम तोड़ रहा था इसी दरमियान एटीएम से आवाज आने पर सजग नागरिक द्वारा चक्रधरनगर थाने को सूचना दिया गया, सूचना पर चक्रधरनगर रात्रि गश्त पार्टी के दो आरक्षक श्वेत कुमार बारिक एवं नंद साय कंवर मौके पर पहुंचे ।
एटीएम के अंदर एक युवक सब्बल हाथ में रखें खड़ा था जो एकाएक पुलिस को देखकर उस पर हमला करने ही वाला था कि आरक्षक नंद साय कंवर द्वारा साहस दिखाकर केन (डंडे) से चोर के हाथ में मारा जिससे सब्बल नीचे गिर गया । तब दोनों आरक्षक उसे जमीन में गिरा कर पकड़ लिए ।उसका साथी इस दृश्य को देखकर भाग निकला।
घटना की सूचना दोनों आरक्षकों द्वारा थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक विवेक पाटले को दिए ।निरीक्षक विवेक पाटले मौके पर पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देकर पूरे इलाके में आरोपी के फरार साथी को पता तलाश किए किंतु अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया ।पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम मनीष दास पिता पूरन दास महंत 19 साल निवासी जेलपारा चौकी जुटमिल थाना कोतवाली तथा उसका साथी झारसुगुड़ा का रहने वाला है जो हाल ही में रायगढ़ आ कर रह रहा था।

पकड़े गए आरोपी से 1 नग लोहे का सब्बल, कत्ता एवं अन्य लोहे के औजार तथा एटीएम का टूटा प्रोजेक्टर, सटर असेंबली, कैमरा, डिस्प्ले, आर.पी. व कुछ पाट्स जब्त किया गया है। आरोपियों की तैयारी ऐसी थी अगर कोई सामने आता तो प्राणघातक हमला कर देते ।जवानों ने सूझबूझ और साहस से से आरोपी को अपने कब्जे में लिया।

मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 96/2020 धारा 457, 380, 511, 427, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है।

