08-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने सफाईदूतो का किया सम्मान। राशन का भी किया वितरण......



प्रतापपुर मुनादी।।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने नगर में कार्यरत सफाई कर्मियों का स्वागत करते हुए उन्हें राशन का वितरण किया। उपाध्यक्ष ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कोरोना संक्रमण के दौरान भी कर्तव्य का निर्वहन करने पर उनका आभार भी व्यक्त किया।

सामाजिक सरोकार से जुड़ते हुए कोरोना संक्रमण के बीच नगर पंचायत उपाध्यक्ष रजनी अग्रवाल लगातार जन सम्पर्क कर लोगों को प्रोत्साहित कर रही है। इसी तारतम्य में उन्होनें नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई करने वाली सफाई दीदी व सफाईकर्मियों का सम्मान किया। उनके निवास स्थान पर उन्होनें सभी को गुलदस्ता देते हुए कहा कि इस समय संक्रमण की परवाह किये बगैर सभी सफाईदूत जिस प्रकार का कार्य कर रहे है, वह सराहनीय है। उन्होनें उनको राशन देते हुए आगे भी किसी जरूरत में साथ खड़े होने का आश्वासन दिया। इस दौरान सफाई दीदी अनिता सिंह, चंद्रमनिया, शोभा गहरवार, धनपति, आशा नायक, सुनीता बाई, सोनकुंवर, राजकुमारी, बसंती पैकरा के अलावा रविन्द्र राम, सुशील, राजेश कार्तिक, श्यामसुंदर, कोमल, मनोज उपस्थित थे। साथ ही सीएमओ राजेश कुशवाहा, मुकेश तायल, प्रवीण मित्तल भी मौजूद रहे। इसके पहले भी नगर पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा अपने वार्ड में नागरिकों को मास्क व साबुन का वितरण किया गया था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News