प्रतापपुर मुनादी।।
लॉकडाउन के दौरान बेवजह घरों से निकल रहे लोगों को आज थाना प्रभारी विकेश तिवारी व उनके अमले ने कड़ाई से पालन कराने के लिए गश्ती तेज कर दी है। आज नगर में आवश्यक वस्तु की खरीदी में निकले लोगों के अलावा कई अन्य लोग बेवजह घर से बाहर निकल रहे थे। इधर प्रतापपुर पुलिस प्रशासन के द्वारा अंतरजिला क्षेत्र सिलौटा में बैरियर लगाकर भी 24 घंटे चौकसी की जा रही है।
जैसे-जैसे लॉकडाउन के लिए निर्धारित 21 दिन की अवधि समाप्त होने जा रही है, वैसे-वैसे लोग अब बेपरवाह होकर सड़कों पर निकलना शुरू कर दिए है। इस हालात को देखते हुए प्रतापपुर टीआई विकेश तिवारी व उनके अमले ने चौक चौराहे के साथ अन्य क्षेत्रों से नगर में आने वाले मार्ग में अपनी गश्ती तेज कर दी है। एक चर्चा में टीआई विकेश तिवारी ने बताया कि अब सड़कों पर बिना काम के लोग ज्यादा नजर आने लगे है। इसको देखते हुए चौक-चौराहे पर तैनात पुलिस जवान उनको रोकते हुए उनसे जानकारी ले रहे है और उचित कारण पर ही आगे जाने दे रहे है। उन्होनें बताया कि चौक चौराहे के अलावा दो अन्य वाहन जिसमें एक वाहन ग्रामीण क्षेत्र का लगातार भ्रमण करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के हालात पर नजर रख रहे हुए है तो दूसरी ओर एक अन्य वाहन नगर क्षेत्र में भ्रमण करते हुए लोगों को हिदायत दे रही है। आज बुधवार को नगर व नगर से बाहर भी कई लोगों को बेवजह घूमते हुए पूछताछ की गई। इस दौरान नगर में आवश्यक वस्तु से संबंधित दुकानों को भी निर्धारित अवधि के बाद बन्द कराते हुए लॉकडाउन का पालन कराया गया। पुलिस विभाग की इस गश्ती में टीआई विकेश तिवारी के साथ नगर में चौराहे पर तैनात पुलिस जवान के साथ अंतरजिला सिलौटा बैरियर में भी अमला 24 घंटे मुस्तैद है। इस पूरे अभियान में एएसआई बजरंगी चौहान, सुभीत पैकरा, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह, विवेकानकन्द, रोशन टण्डन, दलसाय कोर्राम, अमलेश्वर, परमेश्वर ओटी, अभय तिवारी, इंद्रजीत, अखिलेश यादव, हरिचंद दास, अभिमन्यु, राजीव लोचन, विनोद पैकरा महिला सैनिक में शिवकुमारी, विमला, शांति, नदियारो, अनिता व सांझो सतत डयूटी कर रहे है।

