08-April-2020


पर्ची पर लिखा व्यक्ति और उसके आगे पार्टी का नाम, फिर मिला राशन, पर्ची नहीं तो राशन भी नहीं, हुआ विरोध, पढ़िए पूरी खबर



सागर मुनादी।।

कोरोना वायरस व लॉक डाउन के चलते गरीब, मजदूर, असहाय परिवारों  को शास. उचित मूल्य दुकानो से  निःशुल्क  राशन वितरण में राजनीतिकरण करने के विरोध में युवा काँग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने नगर दण्डाधिकारी पवन वारिया को प्रमाण सहित ज्ञापन सौपा। सौपें ज्ञापन में युवा काँग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान ने बताया कि नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत  मकरोनिया  की शास.उचित मूल्य राशन  दुकान के विक्रेता द्वारा दल विशेष के लोगों से सांठगांठ कर किसी  केदार शर्मा नामक व्यक्ति द्वारा भाजपा लिख कर व सरल क्र.डाल कर दी जा रही पर्ची पर ही निःशुल्क राशन दिया जा रहा है।

राशन की पर्ची

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस व लॉक डाउन के चलते शासन प्रशासन द्वारा चिन्हित कर जिन लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न/ राशन देने हेतु पात्र माना है उक्त लोगों को राशन वितरण के नाम पर शास.उचित मूल्य राशन दुकान के विक्रेता दल विशेष (भाजपा ) के पदाधिकारियों से मिलकर राशन वितरण में राजनीतिकरण कर रहे है जो कि घोर आपत्तिजनक ही नही सहकारिता व खाद्य आपूर्ति नियम निर्देशो के विरुद्ध किये जाने वाला कृत्य है।श्री खान ने कहा कि नगर पालिका मकरोनिया बुजुर्ग क्षेत्र,छावनी केन्ट क्षेत्र सहित आस पास के लगे ग्रामो  की शास.उचित मूल्य राशन दुकानो के विक्रेताओ द्वारा भी निःशुल्क राशन वितरण में भेदभाव किया जा रहा है।ज्ञापन में माँग की गई है कि  शासन के निःशुल्क राशन वितरण हेतु जारी नियम निर्देशो को वलाये ताक रख कर भेदभाव पूर्ण तरीके से वितरण कर रही शास.उचित मूल्य राशन दुकान के विक्रेताओ पर   कठोर कार्यवाही की जावे जिसपर नगर दंडाधिकारी ने कार्यवाही का आश्वासन दिया ज्ञापन सौपते समय युवा कांग्रेस अध्यक्ष अशरफ खान,सुरेन्द्र करोसिया, रोहित वर्मा आदि मौजूद थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News