08-April-2020


Munaadi breaking - NIA ने विधायक भीम मंडावी और उनके चार सुरक्षा कर्मियों के हत्या के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार



रायपुर मुनादी।।

भाजपा विधायक स्व भीम मंडावी व उनके चारो सुरक्षा गार्ड की हत्या के आरोप में NIA ने 7 अप्रैल को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान भीमा टाटी (27) और मड़का राम टाटी के रूप में हुई है। NIA ने आज दोनों आरोपियों को जगदलपुर स्थित NIA के विशेष अदालत में पेश किया जहां से NIA को आरोपियों को 6 दिन की रिमांड में भेज दिया गया है।

दोनों आरोपी CPI-M के कार्यकर्ता है। दोनों आरोपी नक्सलियों के लिए रसद, भोजन और रहने की व्यवस्था देखते थे। बता दे कि 4 अप्रैल 2019 में, दिवंगत भाजपा विधायक भीम मंडावी सहित चार सुरक्षाकर्मियों को नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर उड़ा दिया था। NIA ने 10 अप्रेल को IPC, आर्म्स एक्ट, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट और UP (A) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। अभी मामले में विवेचना जारी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News