कोरबा मुनादी//कोरबा के कटघोरा में कोरोना पॉजिटिव का एक और मरीज मिला है।बीते दिनों यहाँ कोरोना पॉजिटिव का नाबालिग मरीज मिलने के बाद यह दूसरा आदमी है जिसमे कोरोना का संक्रमण पाया गया है । बताया जा रहा है कि जिस नए मरीज में कोरोना पाया गया है उसे 7 लोगो के साथ क्योरोटाइन मे रखा गया था।कल देर शाम उसमे कोरोना संक्रमण पाए जाने की पुष्टि हुई है।
कोरोना पॉजिटिव के प्रदेश में अब तक 11 प्रकरण आ चुके हैं जिनमे ईलाज के बाद 9 लोगो को अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी है। जानकारी के मुताबिक कटघोरा से कोरोना पॉजिटिव का दूसरा मरीज मिलने के बाद कटघोरा में कर्फ्यू जैसी स्थिति लागू हो गयी है याने यहां देर शाम से ही सब कुछ बंन्द कर दिया गया है ।

