09-April-2020


कैबिनेट मंत्री ने अपनी बच्ची के साथ लाया सेल्फी और लिखा इसके जन्म से अब तक कभी मैंने इतना समय नहीं दिया, साथ में लिखा ……… पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

छत्तीसगढ के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने अपनी बेटी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि इसके जन्म से लेकर अबतक मैने कभी इसे इतना समय नहीं दिया। लॉक डाउन में घर पर रहकर इसे समय दे पा रहा हूँ। साथ में लिखा घर पर रहें, सुरक्षित रहें।

उमेश पटेल का ट्वीट

प्रदेश में लॉक डाउन की स्थिति है और ज्यादातर आम और खास अपने घर में अपने परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहा है। नेताओं की जीवन शैली काफी भागम भाग वाली होती है खासकर जब ये कैबिनेट मिनिस्टर हों, ऐसे में अपने परिवार को समय देना वास्तव में बड़ा मुश्किल काम होता है। ऐसे में यदि किसी वजह से परिवार को समय कोई दे दे तो घर परिवार के साथ सबसे ज्यादा खुशी बच्चों को ही मिलती है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News