09-April-2020


विधायक हो तो ऐसा हो …जनता के लिए कर रहे फल और दूध का इंतज़ाम …..विधायक टीम बुजुर्गों के लिए फल से लेकर बच्चों के लिए दूध तक…….पढ़िये पूरी खबर



विलासपुर मुनादी //लॉक डाउन बढ़ भी जाये तो कोई दिक्कत नहीं,कोई घर से निकले ,घर से बाहर निकलने की कोई जरूरत नही ।

ये कहना है बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय का ।शैलेश पांडेय न केवल ऐसा कह या बोल रहे है बल्कि लॉक डाउन की मियाद बढ़ने की संभावनाओ को देखते हुए उन्होंने आज से 21 दिन और की तैयारियां भी शुरू कर दी है। बच्चों के लिए दूध, बुजुर्गों के लिए फल और घर परिवार के लोगो के लिए राशन हो या सब्जी इन्होंने सभी का इंतज़ाम कर लिया है कल से "टीम एमएलए" घर घर जाकर लोगो तक ये सारा कुछ पहुंचाएगी ताकि कोई घर से न निकले सभी अपने अपने घरों में सुरक्षित रहे ।
आपको बता दें कि लॉक डाउन के शुरुआती दौर से ही विधायक शैलेश पांडेय क्षेत्र की जनता से ल घर के अंदर रहने की अपील कर रहे हैं और उनकी जरूरतों का सामान उन्हें मुहैया करा रहे हैं ।
अब जब लॉक डाउन बढ़ने की संभावना बढ़ती हुई दिख रही है फिर भी विधायक लोगों से बेफिक्र रहने की अपील कर रहे हैं साथ मे ये भी अपीएल कर रहे हैं कि सभी घरों में रहे खुद को और परिवार को सुरक्षित रखें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News