09-April-2020


Munaadi big breaking - कोरबा में कोरोना के 7 नए मरीज मिले, कटघोरा में ही मिले सारे पॉजिटिव, सबको लाया जा रहा AIIMS, पढ़िए खबर



रायपुर मुनादी।।

छत्तीसगढ़ में गुरुवार को एक साथ 7 कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले है।

एम्स से मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से 7 नए केसेस सामने आए हैं। ये सारे मामले कटघोरा के हैं। आशंका है कि ये सभी संक्रमित लोग तब्लीगी जमाती के सम्पर्क में आये होंगे। फिलहाल उन्हें रायपुर लाया जा रहा है।

एम्स के पीआरओ शिव शर्मा ने munaadi. com से इस बात की पुष्टि की है। वहीं सभी मरीज़ों को अब रायपुर लाया जा रहा है।

बुधवार देर शाम कटघोरा से 50 वर्षीय व्यक्ति को भी मेडिकल रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News