09-April-2020


Munaadi Breaking - अब छत्तीसगढ में भी मास्क पहनकर निकलना जरूरी, मास्क न पहनकर निकलने पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निकाला आदेश



रायपुर मुनादी।।

अब छत्तीसगढ़ में भी बाहर निकलने पर मास्क पहनना जरूरी हो गया है। इस आशय के आदेश गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल में जारी कर दिए हैं। कोरबा के कटघोरा में गुरुवार को एक ही जगह से कोरोना के सात मरीज मिलने पर सरकार ने लगातार कई निर्णय लिया है जिसमें से यह एक है।

इससे पहले दिल्ली, UP और महाराष्ट्र में भी वहां के सरकारों ने इसे आवश्यक कर दिया है। पहले WHO ने यह कहा था कि जिसे यह बीमारी नहीं है उसे मास्क पहनना जरूरी नहीं है लेकिन अब जबकि यह पता चल चुका है कि कोरोना का वायरस हवा में भी कुछ समय जीवित रह सकता है तब मास्क को आवश्यक घोषित किया जा रहा है।

माना जाता है की जापान में मास्क कल्चर के कारण ही कोरोना बहुत ज्यादा पांव नहीं पसार पाया है। अब कई सरकारें मास्क को आवश्यक करार देकर इसे न पहनने पर कार्रवाई के आदेश दे रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News