09-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग :- डिप्टी कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी मुस्लिम समाज के पास पहुंच जुम्मे की नमाज समेत अन्य नवाज घर में ही पढ़ने की नसीहत दी.... खबर के लिए पढ़िए



सूरजपुर/भटगांव मुनादी।। अफरोज खान की रिपोर्ट

शब-ए -बरात और शुक्रवार जुमे की नमाज की देखते हुए लोगो को समझाइश देने के लिए आज सूरजपुर कलेक्टर के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर श्री वहीदुर रहमान, खेल अधिकारी ग गौस बैग भटगांव आए और थाना प्रभारी किशोर केवट, नगर पंचायत भटगांव एल्डरमैन अफरोज खान के साथ जाकर भटगांव और जरही में स्थित चार मदरसा और मस्जिद का निरीक्षण किया। मस्जिद और मदरसा के सदर व इमाम से चर्चा करने के उपरांत निर्देश दिया कि वह लोग ऐलान कर दें कि शब ए बरात में कोई भी मस्जिद में रात को नहीं आएगा और न ही कब्रिस्तान जाएगा। सभी लोग घर में ही इबादत करें और जुमे की नमाज भी लोग अपने-अपने घरों में पढ़ेंगे, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे। भटगांव और जरही के चारों मस्जिद के सदर और मौलानाओं ने डिप्टी कलेक्टर वहीदुर रहमान को बताया कि वह लोग पूरी तरह से लॉक डाउन व सोशल डिस्टेंस का भी पालन कर रहे हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ने टीम के साथ कुछ अन्य विदेश से आए हुए लोगों से भी मुलाकात करके उनको कोरन्टाईन के नियम का पालन सख्ती से करने का निर्देश दिया। वही कहा कि शासन प्रशासन को वह पूरी तरह से सहयोग करें। उन्हें कोई भी दिक्कत या परेशानी होती हो तो तत्काल पुलिस को खबर करें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News