रायगढ़ मुनादी।।
कलेक्टर यशवंत कुमार द्वारा कोरोना संकट काल में फंसे हुए नागरिकों एवं जरूरतमंदों के लिए आवश्यक राहत सामग्री के सहयोग के लिए दानदाताओं से की गई अपील के बाद भाटिया गु्रप के संचालक इन्द्रपाल सिंह भाटिया ने सहयोग के लिए हाथ बढ़ाते हुए १० दिनों तक १००-१०० पैकेट फूड पैकेट जरूरतमंद लोगों को वितरण करने का संकल्प लिया है। इस पैकेट में चावल 5 किलो,दाल 1 किलो,चना 1 किलो, नमक 1 किलो व साबुन 1 नग होंगे।
विदित हो कि कोरोना संकट के घड़ी में हम सभी को एक होकर कोरोना से लडऩा है। इस आपदाकाल में ऐसे हजारों लोग हैं जो आवश्यक चीजों के लिए जरूरतमन्द हैं। शासन - जिला प्रशासन युद्धस्तर पर जरूरतमंदो के भोजन व्यवस्था के लिए जरुरी सार्थक पहल कर रही है। शासन के अलावा जिले के कई सामाजिक संगठनों, व्यवसायिक उपक्रमों, व्यापारियों व सामाजिक व्यक्तियों द्वारा आगे आकर जरूरतमंदों के लिए आवश्यक राहत सामग्री का सहयोग किया जा रहा है इसी कड़ी में आज जिला कलेक्टर ने जरूरमन्दों के दैनिक उपयोग के लिए राहत सामग्री की पूर्ति के लिए सभी दानदाताओं को आगे आकर सहयोग करने की अपील की है। जिसके बाद भाटिया गु्रप के इंन्द्रपाल सिंह भाटिया ने भी जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया है और दस दिनों तक जरूरतमंदों तक १००-१०० पैकेट फॅूड पैकेट पहुंचाने का निर्णय लिया है। श्री भाटिया ने जिला प्रशासन को भी इससे अवगत करा दिया है।

