रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
मास्क व सेनेटाइजर वितरण को लेकर नगर पंचायत अपने अड़ियल रवैये पर कायम…
सीएमओ नगर पंचायत राजपुर के अड़ियल रवैये के चलते लगभग पाँच हजार की जनसंख्या वाले नगर पंचायत राजपुर में पाँच लाख रुपये की मास्क व सेनेटाइजर के बाद भी पूरे नगर पंचायत राजपुर में मास्क व सेनेटाइजर वितरण पूर्ण रूप से न हो पाना दुर्भाग्यपूर्ण है नगर पंचायत अध्यक्ष व अन्य कई पार्षदो ने अपने मद से मास्क व सेनेटाइजर खरीदी करने की सहमति प्रदान की थी उसके बाद भी निकय कर्मियों ने कुछ स्थानों पे मास्क व सेनेटाइजर वितरण करके ही कोरम पूरा करने की कोशिश की जा रही है जबकि अध्यक्ष व पार्षदों के द्वारा दी गई सहमति राशि का अगर सही से उपयोग होता तो निकाय के सभी वार्डो में अब तक मास्क व सेनेटाइजर वितरण कार्य अब तक सम्पन्न हो जाता लेकिन इस वैश्विक महामारी में भी निकाय कर्मी अपने जेब भरने के जुगाड़ में लगे हुए है साथ ही वैश्विक महामारी का बहाना बनाते हुए किसी भी प्रकार की कोई वितरण पंजी नही बना रहे जबकि अन्य दवा के छिड़काव के दौरान उपस्थति जनो का दस्खत करते हुए निकाय कर्मी नजर आ रहे हैं,राजपुर नगरपंचायत के कई ऐसे वार्ड हैं जहां अशिक्षित व गरीब वर्ग के लोग रहते हैं जिन्हे ईस वैश्विक महामारी से बचाव के लिए बताये जाने वाली जानकारी व जरूरी वस्तुओं का वितरण कराना अतिआवश्यक है लेकिन राजपुर नगरपंचायत के अधिकारी शहरी ईलाकों में ही आवश्यक वस्तुओं का लाभ लोगों को पहुंचा कर वाट्सएप पर वाहवाही बटोर रहे हैं जिससे लोगों के साथ व सरकार के साथ छलावा है।
विशवास कुमार गुप्ता
पार्षद वार्ड क्रमांक 06
मेरे वार्ड में दैनिक मजदूर व ठेला गुमटी करके जीवन यापन करने वाली संख्या अधिक है साथ ही वार्ड में अपलसंख्यक समुदाय के भी लोग निवासरत है लेकिन उसके बाद भी निकाय के द्वारा मास्क व सेनेटाइजर वितरण अब तक न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है।

