जशपुर मुनादी।।
कोरोना को लेकर जारी हाई अलर्ट के बीच अब पूलिस ने सोशल मीडिया अलर्ट भी जारी कर दिया है।जशपुर एसपी शंकर लाल बघेल ने मुनादी डॉट कॉम को औपचारिक चर्चा के दौरान बताया कि सोशल मीडिया मसलन, फेसबुक, ट्विटर, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सअप जैसे सोशल साइट पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर पूलिस निगरानी रख रही है और ऐसे पोस्ट करने वालों पर त्वरित और कड़ी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे लोगों पर निगरानी रखने के लिए एक टीम भी बनाई गई है जो ऐसे पोस्ट पर नजर रखेंगे।
आपको बता दें कि गुरुवार को कुनकुरी थाना प्रभारी विशाल कुजुर के द्वारा देर शाम को सोशल मीडिया के जरिये आम नागरिकों से जातिगत ,धार्मिक और सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट करने से बचने की अपील की थी और यह भी चेताया था कि ऐसे पोस्ट करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
यह बताना भी जरूरी है कि कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव में निजमुद्दीन मरकज से जुड़े जमातियों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया साम्प्रदायिक जंग शुरू हो गए है जिसके चलते पूलिस को ऐसे पोस्ट पर पहरे बैठाने पड़ रहे हैं।

