बबलू तिवारी की मुनादी।।
खबर जशपुर जिले के पत्थलगाँव थाना क्षेत्र से आ रही है।यहाँ के चंदागढ़ गाँव मे एक बेटे ने अपने बाप को डंडे से पीट पीट कर मार डाला ।घटना की सूचना मिलते ही पत्थल गाँव टीआई सन्तराम आयाम मौके पर पहुँच गए हैं।उन्होंने बताया कि मृतक शराब के नशे में था और नशे की हालत में अपने बहु को पीट रहा था।बेटे ने कुछ देर बीच बचाव किया लेकिन जब मृतक नही माना तो बेटे ने डंडे से उसे पीटना शुरू कर दिया और इतना पीटा की थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। बहरहाल ,पूलिस मामले की जाँच में जुट गई है ।

