बिलासपुर मुनादी।।
कटघोरा में coronavirus के 7 नए केस मिलने और उन सभी के तब्लीगी जमात से जुड़े होने के खबर के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस उन सभी जमातियों को ढूंढने में लग गई है जो छिपे हुए हैं। ऐसे में बिलासपुर पुलिस ने रतनपुर के एक मस्जिद से 16 जमातियों को बाहर निकाला है। पुलिस ने सभी जमातियों पर महामारी एक्ट और आदेश की अवमानना के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इसके अलावा अब इनका टेस्ट भी कराया जाएगा।
बिलासपुर से कुछ दूर स्थित रतनपुर के बारे में पुलिस को सूचना मिली कि जूना शहर स्थित मस्जिद में पुलिस को जानकारी के बिना 16 जमाती रुके हुए हैं। पुलिस ने बिना देर किए गुरुवार की देर रात ही वहां दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया और उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया। बाद में उनकी जांच कर उन्हें होम क्वारन्टाइन किया गया है।
गुरुवार की शाम हाईकोर्ट में भी एक प्रकरण के सुनवाई के दौरान जमातियों के छुपे होने का मुद्दा उठा था। लिहाजा बिलासपुर सहित प्रदेश भर में इनकी खोजबीन तेज हो गई है। रतनपुर के मस्जिद में शहडोल सहित अन्य जगहों के 16 जमाती मिले हैं। पुलिस और प्रशासन ने इनके सर्चिंग की प्रक्रिया और तेज कर दी है।

