10-April-2020


कोरोना अपडेट :कलेक्टर पहुँचे जशपुर पैलेस,प्रबल ने माँ के हाथों से कलेक्टर को सौंपे 1 लाख, …..एसपी कलेक्टर की तारीफ भी की ...



जशपुर मुनादी।।

भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जशपुर रियासत के नेता प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कोरोना वायरस से उत्पन्न वैश्विक आपदा के इस संकट से जूझ रहे छत्तीसगढ़ की सेवा के लिए अपनी पूरी शक्ति झोंक दी है। उन्होंने covid 19 प्रधानमंत्री राहत कोष के लिए जशपुर जिला कलेक्टर को एक लाख की राशि का चेक अपनी माता माधवी सिंह जूदेव के हाथों भेंट की ।इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती हीना जूदेव भी उपस्थित रहीं।

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि जबसे लॉकडाउन की घोषणा हुई है वे सतत लोगों के संपर्क में हैं तथा अपना हेल्प लाइन नंबर भी इसके लिए जारी कर चुके हैं जिसपर उन्हें पूरे प्रदेश से सूचना प्राप्त हो रही है जिसका समाधान वे प्रशासन एवं स्वमसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कर रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि बीते रात उन्हें सन्ना के दूरस्थ गांवों से सूचना मिली है कि वहां कोरवा समाज के लगभग 150 परिवार राशन की उपलब्धता लेकर परेशान हैं इसलिए वे तत्काल राशन सामग्री के साथ सन्ना जा रहे हैं ताकि उन्हें तत्काल सहायता प्रदान की जा सके।ज्ञात हो कि कोरवा समाज प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को अपना संरक्षक मानता है।

उन्होंने बताया कि जशपुर के प्रशासनिक अधिकारी काफी कुशलता से कलेक्टर महोदय के नेतृत्व में कार्य का निर्वहन कर रहे हैं।जिला पुलिस कप्तान की भी उन्होंने प्रशंसा की और कहा कि बहुत समझदारी से जिला पुलिस बल ऐसे विकट परिस्थिति को जनसहयोग से सम्हाल रही है।

जशपुर जिले के तमाम डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य सेवियों का उन्होंने आभार प्रकट किया कि ऐसे विकट परिस्थिति में पूरे परिवार से अलग रहकर जो सेवायें उन्होंने दी हैं इसे समाज आजीवन याद रखेगा।हमें उनपर गर्व है।प्रदेश के सभी व्यापारी,बैंक के अधिकारी,कर्मचारी को भी का भी उन्होंने आभार प्रकट किया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News