10-April-2020


इस नगर पंचायत को भी किया गया सेनिटाइज, हर गली, मोहल्ले के अलावा ......... पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।

देश में कोरोना का कहर जारी है, सड़कें सूनी है, अगर कोई नजर आ रहा इन सड़कों पर या तो वो नगर पंचायत का कर्मी, सफाईकर्मी, या पुलिस विभाग या सरकार प्रशासन का कोई आदमी जिसकी इन आपात परिस्थितियों में सेवा की नितांत आवश्यकता है।

लगभग पड़ोसी जिले सरगुजा और रायगढ़ से लगने वाले जिले कोरबा के कटघोरा से अचानक कोरोना के संक्रमित लोगों की बड़ी संख्या बाहर आने के बाद प्रशासन अपने को और अधिक चुस्त दुरुस्त करता दिख रहा है। हम आपको यह बता दें कि अभी तक छत्तीसगढ़ जिन 9 लोगों में संक्रमण की स्थिति है वो सब के सब कोरबा जिले के कटघोरा से ही संबन्धित हैं।

अब जिलों को अधिकारी कर्मचारी प्रशासनिक अमला कोरोना संक्रमण से अपने क्षेत्रों को दूर रखने हेतु लगातार अपनी ओर से कवायदें जारी रखे हुए है। इन्ही कवायदों और तैयारियों के मद्देनजर आज जिले के बगीचा नगर पंचायत के वार्डों को भी सैनीटाइज करना शुरू किया गया है, जिसमे निकाय ने अपने क्षेत्र के वार्डों में सेनिटाइजर का छिड़काव शुरू कर दिया है।
हालांकि ये कवायद सिर्फ इसलिए की कोरोना के हाहाकार और उसके विनाशकारी लपटों को दूर रखा जा सके।

https://youtu.be/vXt1I-bJ1nU

हालांकि अभी भी लॉकडाउन को तोड़ने वालों, समाज के दुश्मनों की तिकड़ी सड़कों पर एक्का दुक्का जगहों पर हरकतें करते दिख ही जा रही है जिसे लेकर भी प्रशासन चिंतित जरूर है पर बगीचा थाना से बात करने पर यह भी स्पष्ट हुआ कि आईजी सरगुजा के निर्देशानुसार ऐसों पर कार्यवाही और सख्ती अब बढा दी गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News