रायगढ़ मुनादी।।
जब से कोरबा जिले के कटघोरा में 7 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं तब से कटघोरा प्रदेश का नया सनसनी हो गया है। प्रशासन उन लोगों को चिन्हित करना चाहती है जो हाल फिलहाल में कटघोरा गए हैं या वहां से आये हैं। क्योंकि वहां के लोगों से जो लोग मिले हैं या गए हैं उनकी जांच भी जरूरी है। जिला प्रशासन ने भी ऐसे लोगों को कहा है कि वे स्वयं आगे आकर अपनी पहचान बताएं।
कई लोग सोशल मीडिया में भी कटघोरा से संबंधित लोगों को बाहर आने की अपील कर रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं कोई कोरोना कैरियर बनकर हमारे आस पास में तो नहीं है। क्योंकि अब यह मसला बड़ा हो गया है। छत्तीसगढ़ में गुरुवार से पहले सिर्फ 2 एक्टिव मरीज बचे थे लेकिन एक ही जगह से इकट्ठा सात मरीज मिलने से सनसनी फैल गई।
लोग यह अपील कर रहे हैं कि यदि आप कटघोरा हाल फिलहाल में गए हों या वहां के किसी व्यक्ति के संपर्क में आये हों तो स्वयं प्रशासन की मदद करें। आगे आयें। यदि आपको पहचान जाहिर होने की।कोई आशंका हो तो munaadi.com के नंबर 98993873738, 7004856383 पर भी फ़ोन कर सकते हैं। या 104 को भी इत्तला कर सकते हैं। या पुलिस कंट्रोल रूम रायगढ़ 07762- 22599, जिला प्रशासन कंट्रोल रूम रायगढ़- 07762 - 223750 पर भी डायल कर सकते हैं। प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है जिसका भी वहां से संपर्क ज्ञात होगा उसकी स्थिति को देखकर जांच, क्वारंटाइन या इलाज कराया जाएगा।

