बिलासपुर मुनादी।।
कोरबा के कटघोरा में एक दिन और एक मुहल्ले से 7 लोगो मे कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाने के बाद इन सभी संक्रमित मरीजों का कनेक्शन बिलासपुर के कुछ इलाको से भी जोड़ा जाने लगा है।कटघोरा से बिलासपुर के इन इलाकों से कनेक्शन जुड़ने के बाद इन इलाकों में भी हड़कम्प मच गया है ।प्रशासन और स्वास्थ विभाग की टीम ने इन इलाकों में डेरा जमा दिया है और कटघोरा के संक्रमित मरीजों से कनेक्टेड लोगो से अपील की जा रही है कि वे प्रशासन और स्वास्थ विभाग के सामने आएं । बिलासपुर के रतनपुर में कटघोरा का कनेक्शन होंने की बात कही जा रही है।इस खबर के सामने आने के बाद रतनपुर इलाके में हड़कंप मच गया है । यहां का लोकल प्रशासन अब सख्त कदम उठा रहा है ।
बताते हैं कि रतनपुर नूतन चौक में रहने वाला राजिक अली 23 मार्च को कटघोरा के मुड़ी भाठा बारात लेकर गया था । और इस बारात में रतनपुर के करीब 30 बराती शामिल थे।शादी के बाद रतनपुर में शादी के वालीमा का आयोजन हुआ और इस वालीमा मे रतनपुर के कई लोग शामिल रहे।9 अप्रैल को कटघोरा में कोरोना के 7 पॉजिटिव केस मिलने के बाद जब इनकी हिस्ट्री खंगाली गयी तब इन बातों का खुलासा हुआ और खुलासा होने के बाद रतनपुर के लोग और यहां को प्रशासन दोनो सकते में आ गए हैं। रतनपुर के सभी मुस्लिम परिवारों का कटघोरा कनेक्शन सामने आने के बाद अब रतनपुर में नूतन चौक इलाके को हॉटस्पॉट मानकर पूरी तरह घेराबंदी कर दी गई है।
वही रतनपुर के एक एक मुस्लिम के कोरोना जांच की बात कही जा रही है । शुक्रवार सुबह यहां नायब तहसीलदार पेखन टोन्द्रे, सीएमओ मधुलिका सिंह समेत तमाम अधिकारी पहुंच गए जो हालात का जायजा ले रहे हैं। वहीं सभी से कहा जा रहा है कि जो भी राजिक अली के बारात में गया था या फिर उनके संपर्क में आया है वे सभी सामने आए और अपनी जांच कराएं। शुरुआती दौर से ही रतनपुर में बसने वाले मुस्लिम परिवार के सदस्यों के विदेश यात्रा के चलते भी उनमें संक्रमण की बात सामने आई थी और अब कटघोरा कनेक्शन सामने आने से आम लोग भी दहशत में हैं।
गौर करने वाली बात ये भी है कि 22. मार्च को देश भर में जनता कर्फ्यू लगा था और 23 मार्च को निकाह का समारोह रखा गया था बहरहाल प्रशासन पूरी तरह मुश्तैद हो गया है और निकाह और वालीमा में शामिल लोगों का पता लगाने में प्रशासन कोई कसर नही छोड़ रहा

