10-April-2020


Munaadi Breaking - शहर के एक किमी के दायरे में होगा तीन-तीन हजार घरों का सर्वे, 19 लोग चिन्हित ……….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ़ मुनादी।।

निजामुद्दीन से आये जमाती लोगों को कन्टेन्मेंट प्लान के तहत चांदनी चौक एवं छातामुड़ा में 1 कि.मी.के दायरे के लगभग 3000-3000 घरों में सर्वे स्वास्थ विभाग द्वारा कराया जाना है। 10 अप्रैल 2020 को उक्त दिए गए क्षेत्रों में 500-500 घरों का सर्वे किया जा चुका है जिसमें सर्दी, खांसी के 19 लोग चिन्हांकित किए गए। जिनकी सूची तैयार की जा रही है एवं आवश्यकता पडऩे पर सैम्पल लिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 01 जनवरी 2020 के बाद विदेशों से कुल 178 यात्री आये हैं जिसमें सेे 150 यात्रियों का होम आईसोलेशन एवं क्वारेंटाईन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 28 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है। इनके घरों के आस-पास 50 घरों का कम्यूनिटी सर्वेलेंस किया गया है एवं सतत् निगरानी रखी जा रही है।

जिले में अन्य राज्य से अब तक कुल 5958 यात्री आये हैं जिसमें से 226 यात्रियों का होम आईसोलेशन की अवधि 28 दिवस पूर्ण हो चुका है। शेष 5732 यात्रियों को होम आईसोलेशन में रखा गया है एवं सतत् निगरानी की जा रही है। जिले में कुल 116 व्यक्तियों का सेम्पल संग्रहण कर जांच हेतु भेजा गया है। जिसमें से 115 व्यक्तियों का रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुआ है। शेष 01 का रिपोर्ट अप्राप्त है। वर्तमान में जिले में किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 बीमारी के लक्षण नहीं पाये गये है एवं आज दिनांक तक कोई भी कोविड-19 के पॉजिटीव मरीज नहीं है।

जिले के सभी निवासियों से अपील है कि लॉकडाउन को सफल बनाएं एवं सामाजिक दूरी के नियमों का कड़ाई से पालन करें तभी इसके प्रसार को नियंत्रित किया जा सकेगा। जिले में यदि ऐसे किसी भी संदिग्ध प्रवासी की जानकारी उन्हें प्राप्त होती है, तो टोल फ्री नम्बर 104 पर एवं अंतर्विभागीय समन्वय हेतु दोनों नम्बर 9589356700 तथा 9981811582 पर एवं जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल सूचना देवें। कोरोना संक्रमण के विरूद्ध लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और अफवाहों से दूर रहें।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News