रायपुर मुनादी।।
राजनांदगांव कलेक्टर ने तबलीगी जमात के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि संक्रमण अवधि की यात्रा वृतांत प्रशासन से छुपाई गई तो पता चलने पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। राजनांदगांव कलेक्टर के इस आदेश के बाद अब ऐसी सख्ती प्रदेश के कई जिलों में किये जाने का संकेत मिल रहा है। कहा जाता है कि ऐसे आदेश से ही अब सकारात्मक परिणाम सामने आ सकते हैं। रायगढ़ जिले में भी कलेक्टर ने यही आदेश जारी कर दिया है।

निज़ामुद्दीन मरकज़ से निकले तब्लीगी जमाती और उनके साथ फैलने वाले कोरोना को रोकने सरकार के साथ प्रशासन भी अपने स्तर पर अलग अलग लगा हुआ है। जमातियों को प्रशासन खोज रही है और उनसे यह अपील की जा रही है कि यदि किसी ने संक्रमण वाली जगह पर आया या गया हो तो प्रशासन के सामने आकर तत्काल बताएं।
कटघोरा में एकसाथ 7 लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरा प्रशासन सकते में आ गया है। जो शासन और प्रशासन सभी मरीजों के ठीक हो जाने का सेलिब्रेशन कर रहे थे वे अचानक एक्टिव मोड में आ गए। ऐसे में अब प्रशासन के पास सख्ती ले अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

