रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ के लिए एक और खुशखबरी आई है। कटघोरा का 16 वर्षीय युवक जो कोरोना संक्रमित पाया गया था उसकी दूसरी रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इसके बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। पूरे राज्य में अबतक कोरोना मरीजों की संख्या 18 है जिसमें से 10 मरीज ठीक हो चुके हैं।
इससे पहले 9 मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा चुके हैं। छत्तीसगढ़ में कटघोरा में ही अचानक 7 मरीज पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रदेश में हड़कंप मच हुआ है। लेकिन शाम शाम तक एक अच्छी खबर भी आ गयी है।

