जशपुर मुनादी।।
बगीचा में इन दिनों चोरों की करतूत से किसानों के होश पाख्ता हैं।कल कुछ ऐसी ही घटनाएं घटी हुआ यह कि किसानों के 8-10 एकड़ गेहूं की फसल को रखवाली के लिए जाली से घेरा कर के रखा हुआ था। उसे बीती रात चोरों के द्वारा चुरा लिया गया।
अब किसानों में से विनोद साय, सिद्धू भगत, शिवनाथ अपने साथियों के साथ कथित चोर शनि राम को दौड़ाते हुए निजी घर की छत पर पंहुच गए और हंगामा करने लगे, हो हल्ला सुनके घर के लोग छत पर पंहुचे तो पता चला कि कथित चोर शनि राम को दौड़ाते हुए वे किसी के निजी घर में घुस गए हैं। मकान मालिक ने तत्काल इसकी सूचना बगीचा पुलिस को दी जिसके बाद कथित चोर व अन्य सभी को थाने ले जाया गया। जहां दौड़ाने वालों ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से उनके यहां चोरी हो रही है।बीती रात खेतों में लगे तार की जाली उनकी चोरी हो गई है जिसकी रिपोर्ट उन्होंने थाने में दर्ज कराई है। वहीं पुलिस ने यह बताया है कि कथित चोर शनि राम से पूछताछ कर कार्यवाही की बात की जा रही है। बताया जा रहा है कि शनि राम बगीचा के बाजार डाँड़ में रहता है जो यहां कबाड़ उठाकर बेचने का काम करता है। बगीचा में कई चोरियां हुई है जिसमें अहम खुलासा होने की बात पुलिस कर रही है। वहीं ग्रामीणों की शिकायत यह भी है कि यह आदतन चोर है, तथा चोरी करने और कराने के लिए नाबालिग बच्चों का इस्तेमाल करता है। पहले भी कई बार वह हवालात की हवा खा चुका है।

