11-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी:वन विभाग की दबिश,सवा लाख की लकड़ी बरामद,वन विभाग से हाथापाई भी..... पढिये पूरी खबर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत मानिकपुर क्षेत्र से एक लाख पच्चीस हजार की अवैध लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने सोल्ड ट्रेक्टर मे से तेरह नग साल बिज की सिली जब्त की है एवं एक बाइक क्रमांक C G. 15.DB.4381 एक नग फावड़ा एक नग कुल्हाड़ी को जब्त किया है,जबकि अवैध लकड़ी के तस्करी करते वन माफिया वन विभाग की टीम को देखते ही हाथापाई करने का प्रयास किए लेकिन माफियाओं ने अपने को कमजोर पाकर वाहन छोड़ फरार हो गए।

इसकी भी रिपोर्ट थाने में की जाने की कार्रवाई की गई है यह कार्रवाई गुरुवार को देर शाम में की गई।क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के हौसले कितने बुलंद है इसका जीता जागता उदाहरण दिख रहा है और साबित कर दी हैं जहां पूरा देश लॉकडाउन है और कोरेना से परेशान है और अधिकारी कर्मचारी ड्यूटी में लगे हुए हैं वहीं लकड़ियों की तस्करी करने वाले लोग पेड़ों को काटकर जंगल को सफाया करने की कोशिश कर रहे हैं और लकड़ी तस्करी करने में पीछे नहीं हट रहे हैं,बलरामपुर रेंजर रविशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि वन भ्रमण के दौरान मुखबीर से सूचना मिलने पर मंडलाधिकारी प्रणय मिश्रा के निर्देश पर मानिकपुर जंगल में लकड़ी तस्करों के द्वारा लकड़ी ले जाया जा रहा था ऐसी सूचना मिली तथा तत्कालीन उच्च अधिकारी से बात कर वन विभाग की टीम मानिकपुर पहुंची और घेराबंदी कर शोल्ड ट्रैक्टर एवं एक नग मोटरसाइकिल को धर दबोचा लेकिन लकड़ी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़ फरार हो गए ट्रैक्टर मालिक विजयनगर निवासी राजेश गुप्ता आत्मज रामधनी गुप्ता की ट्रैक्टर को जब्त कर उनके ऊपर वन अधिनियम के तहत के तहत अपराध कायम कर वाहन ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल जब्त कर राजसात की कार्यवाही की जा रही है वही तस्करों में इस कार्रवाई के बाद पूरी तरह से हड़कंप मची हुई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News