11-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर:रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर मे घुसा और करने लगा छेड़छाड़, लड़की ने मोबाईल निकाला तो मोबाईल को ही कर दिया……पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

लोदाम थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घर मे अकेली सो रही युवती से छेड़छाड़ करने व छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती का मोबाईल लेकर भाग जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि वह रोज की तरह अपने घर मे सो रही थी तभी रात को कोई अज्ञात खिड़की के रास्ते उंसके पास आ गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा युवती ने उसका विरोध किया और युवक को पहचानने की कोशिश करने लगी लेकिन अंधेरा होने के कारण वह उसे पहचान नही पायी उसने जब उसकी पहचान करने के लिए तकिया के नीचे रखा मोबाईल निकाला तो अज्ञात आदमी ने झपट्टा मारकर उंसके हाथ से मोबाईल छीन लिया और मोबाईल लेकर फरार हो गया ।युवती सुबह सुबह लोदम थाना पहुँची और अज्ञात के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई
लोदाम पूलिस युवती की शिकायत पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News