भटगांव मुनादी ।।नगर पंचायत जरही में सफाई कार्य में लगे सभी सफाई कर्मियों को मंत्री प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने प्रोत्साहित करते हुए नगद राशि, राशन व सफाई से संबंधित सामग्री प्रदाय किये। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन सहित पार्षदगण मौजूद थे।
कोरोना संक्रमण के बीच जहां एक ओर लोग अपने घरों में रहकर संक्रमण से बचाव का प्रयास कर रहे है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत जरही के सफाईदूत निरंतर नगर की सफाई का जिम्मा उठाते हुए इस कार्य का निर्वहन बखूबी कर रहे है। इनकी सेवाभाव को देखते हुए आज नगर पंचायत जरही कार्यालय में इस सफाईकर्मियों का अभिनंदन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व मंत्री जिला प्रतिनिधि कुमार सिंहदेव ने सफाईकर्मियों को प्रोत्साहित किया। उन्होनें इस दौरान नगर पंचायत क्षेत्र में कार्य करने वाले सभी सफाईकर्मियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान सफाईकर्मियों के द्वारा किये जा रहे कार्य की सभी ने सरहाना की। इस दौरान सभी को सफाई सामग्री, वस्त्र सहित राशन, सब्जी व नगद राशि प्रत्येक पांच-पांच सौ रुपये प्रदाय किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष बीजू दासन, मुख्य नगरपालिक अधिकारी घनश्याम सहित सभी पार्षदगण उपस्थित थे।

