रायगढ़ मुनादी।।
मोहम्मदी जामा मस्जिद रियापारा, रायगढ़ के सेक्रेटरी मोहम्मद जावेद ने जिले के मुसलमानों और तबलीगी जमात के अनुयायियों से अपील की है कि यदि कोई पिछले महीनों में दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल हुआ है, हजरत निजामुद्दीन से लौटा है या किसी और कारण से दिल्ली जाकर वापस आया है तो तत्काल रायगढ़ जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग या पुलिस विभाग को सूचित कर इस महत्वपूर्ण समय मे रायगढ़ जिले को सुरक्षित रखने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

