11-April-2020


ब्रेकिंग मुनादी: प्रोडक्ट पर संदेह, सेनेटाइजर का लिया सेंपल,सेनेटाइजर में नही है एक्सपायरी डेट..पढ़िये पूरी खबर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राजपुर- वैश्विक महामारी करोना संक्रमण के बाद सेनेटाइजर वितरण को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाला नगर पंचायत राजपुर के द्वारा सन्देहस्यपद ठंग से वितरित की जा रही सेनेटाइजर का नमूना जाँच के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग बलरामपुर के औषधि निरीक्षक बीरेंद्र कुमार भगत व विकास कुमार दुबे ने नगर पंचायत राजपुर कार्ययालय पहुँचकर स्टॉक का निरीक्षण किया औषधि निरीक्षक बीरेंद्र कुमार भगत ने बताया कि उन्हें सेनेटाइजर के गुणवक्ता के सम्बंध शिकायत प्राप्त हुई थी,शिकायत व जन स्वास्थ्य को देखते हुए वो जाँच के लिए निकाय पहुँचे थे जहाँ उन्हें निकाय कर्मियों ने अवगत कराया कि डॉ ब्रांड 180 एमएल सेनेटाइजर का वितरण किया जा रहा है जिसकी वर्तमान में निकाय में भौतिक संख्या 48 है लेकिन सेनेटाइजर में निर्माता का अनुज्ञप्ति क्रमांक न लिखे होने के कारण व सेनेटाइजर का एक्सपायरी तिथि न लिखे जाने के कारण संदेह उत्पन्न होने के कारण 48 नग सेनेटाइजर में से 8 नग को सैम्पल जाँच के लिए संग्रहित किया गया शेष 40 नग को जाँच रिपोर्ट आने तक के लिए सीलबंद कर निकाय में सुरक्षित रूप से रखा गया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News