कटघोरा मुनादी ।।

पूरे जिले सहित कटघोरा शहर में प्रशासनिक अमला हाई अलर्ट पर है। कटघोरा को जोड़ने वाले सभी मार्ग पूरी तरह सील किये जा चुके हैं। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूरे शहर में पुलिस बल के 250 जवान तैनात किए गए हैं। सभी जोन में पुलिस की कड़ी पहरेदारी है। ड्रोन कैमरों की मदद से पूरे शहर पर निगरानी रखी जा रही है। जिसमे दो बड़े ड्रोन रायपुर से मंगाए जा रहे हैं और पांच ड्रोन कोरबा से डिप्लॉय किये गए हैं। दिन के समय पुलिस के द्वारा पैदल मार्च कर पेट्रोलिंग की जा रही और रात्रि के समय में पुलिस वाहनों के साथ साथ 25 बाइको से पेट्रोलिंग शहर में लगातार जारी है। कटघोरा के आसपास के क्षेत्रों पर भी मुस्तैदी से नजर रखी जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्राम जुराली से भी पांच लोगों को कोरबा भेजकर आइसोलेट किया गया है।

पूरे शहर को नगर पालिका की सहायता से बड़े टेंकर नुमा मशीन व फायर ब्रिगेट से लगातार सेनिटाइज किया जा रहा है तथा मुख्यमार्ग पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को भी सेनिटाइज किया गया।
कटघोरा के वार्ड क्र 11 रहमानिया नगर के पुरानी बस्ती में स्थित जामा मस्जिद में महाराष्ट्र से आये जमाति के संपर्क में रहे लोगो का सैम्पलिंग रायपुर एम्स भेजा गया था। जिसमे से एक स्थानीय सख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी और देर रात ही उसे रायपुर एम्स इलाज के लिए भेजा गया था। इसका इलाज चल ही रहा था कि एकाएक 24 घण्टे के भीतर ही 7 लोगो की पॉजिटिव खबर ने पूरे प्रसाशन के साथ नगरवासियों में हड़कम्प मचा दिया और पूरा प्रशासन हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर ने पूरे कटघोरा में कर्फ्यू लागू कर दिया।सभी को घरो में ही रहने की सख्त हिदायत दे दी गई और कोई भी बिना कारण घर से बाहर पाया जाएगा तो उस पर कार्यवाही के निर्देश जारी कर दिए गए।

बहरहाल कटघोरा में कोरोना पॉजिटिव के बढ़ते हालातो को देखते हुए पुरानी बस्ती के सभी घरो को क्वारटाइन कर दिया गया तथा सभी के सेम्पल एम्स भेजे जा रहे हैं।जिला स्वास्थ्य अधिकारी बी बी बोर्ड ने बताया कि अभी तक कुल टोटल 192 सेम्पल रायपुर भेजे जा चुके हैं तथा संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहे और भी सेम्पल भेजे जा रहे हैं। संक्रमित एरिया दो वार्ड का है जिसमे वार्ड 10 व 11 एक सिंगल ज़ोन मानकर इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है और सभी को क्वारन्टीन कर सेम्पल लिया जा रहा है। रायपुर के एम्स से भी स्वास्थ्य अमले की टीम आई हुई है और टीम में आये डॉक्टरों के द्वारा भी सेम्पल लिए जा रहे हैं।

