11-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- नोबेल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच मुख्यमंत्री सहायता कोष में एल्डरमैन ने दिया 1 माह का वेतन....



भटगांव मुनादी।।

नोबेल कोरोना वायरस महामारी में भटगांव के लोगों भी मदद के लिए आगे आ रहे हैं और अपना सामाजिक दायित्व को निर्वहन कर रहे हैं। इसी कड़ी में भटगांव क्षेत्र के विधायक पारसनाथ राजवाड़े ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में इक्यावन हज़ार रुपय जमा कराया। वही नगर पंचायत भटगांव के अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता व एल्डरमैन अफरोज खान ने भी अपना एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराया है। सलका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में ग्यारह हज़ार रुपय जमा कराया है। इसके साथ ही नगर पंचायत भटगांव और जरही के द्वारा सतत सैनिटाइजेशन का कार्य और राहत सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है। जिसमें की अध्यक्ष और सत्ता पक्ष के पार्षद बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। नगर पंचायत भटगांव के द्वारा पुलिस थाना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एसईसीएल हॉस्पिटल सहित कई अन्य जगहों का सैनिटाइजेशन छिड़काव किया गया। इसके साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मदद में श्रमिक संगठन के पीछे नहीं है। भटगांव के श्रमिक संगठन एटक के द्वारा भटगांव, शिवानी, नवापारा, महान खदानों में लगभग तीन हज़ार कालरी कामगारों को माक्स बांटा गया है। कुछ पार्षदों के द्वारा भी अपने अपने वार्ड में मास्क का वितरण भी किया जा रहा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News