सूरजपुर मुनादी।।
सूरजपुर पुलिस ने गेतरा जंगल में जुआ खेल रहे 05 जुआड़ियों को जुआ खेलते पकड़ा है जिनके पास व जुआ फड से 30 हजार 120 रूपये जप्त कर इन लोगों के विरूद्व धारा 188, 34 भारतीय दण्ड संहिता, धारा 13 जुआ एक्ट व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत कार्यवाही किया है वहीं मौके से फरार होने वाले 15 लोगों के विरूद्व साक्ष्य एकत्रित कर सख्त विधिसम्मत कार्यवाही करेगी।
उल्लेखनीय की सूरजपुर पुलिस के द्वारा लगातार लव डॉन के बीच जुआ खेलने वाले लोगों कार्रवाई करते हुए सुर्खियां बटोरी जा रही है। इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की गेतरा जंगल में कुछ लोग रूपये पैसों का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है। इसी बीच जिले के पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जुआड़ियों थाना प्रभारी सूरजपुर व विश्रामपुर की संयुक्त टीम के द्वारा छापेमारी कर जुआरियों को उक्त स्थल से धर दबोचा गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि छापेमारी के दौरान जब पुलिस ग्राम गेतरा जंगल के समीप पहुंची। किसी भी पुलिस को चकमा देकर कई जुआरी फरार हो गए। पुलिस टीम ने हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 05 जुआड़ी ग्राम हर्राटिकरा जयनगर निवासी गिरधर प्रसाद राजवाड़े पिता कैलाश नाथ, चोपड़ा कालोनी विश्रामपुर निवासी दीपक राय पिता स्व. भूपेन्द्र नाथ, ग्राम डेडरी सूरजपुर निवासी सुभाष राजवाड़े पिता बोधन राम, नंदलाल देवांगन पिता स्व. रघुबीर एवं ग्राम पतरापाली रामानुजनगर निवासी विवेक पटेल पिता रामानंद पटेल को घेराबंदी कर पकड़ा है। पुलिस ने इन जुआड़ियों के पास व जुआ फड़ से 30 हजार 120 रूपये एवं 01 स्कूटी व 3 मोटर सायकल जप्त किया है। जुआड़ियों के द्वारा कोविड-19 महामारी के दौरान लाॅकडाउन की स्थिति में एकत्र होकर जुआ खेलने पर पुलिस ने इन सभी के विरूद्व धारा 188, 34 भारतीय दण्ड संहिता, धारा 13 जुआ एक्ट व महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत कार्यवाही की है।
पकड़े गए जुआड़ियों ने पूछताछ पर बताया कि ग्राम डेडरी निवासी बलिन्दर राजवाड़े, मनोज राजवाड़े, रंजीत उर्फ चक्कू, फत्ते राजवाड़े, ग्राम सलका निवासी सुरेन्द्र राजवाड़े, विश्रामपुर निवासी राजा, ग्राम सतपता निवासी गुडडू यादव, ग्राम मानी निवासी दिनेश हरिजन, ग्राम केतरा निवासी राजू गुप्ता, ग्राम मंहगई निवासी नन्दू, ग्राम जगरनाथपुर रामानुजनगर निवासी बिसेन राजवाड़े, सपकरिहा राजवाड़े, ग्राम डगमला निवासी सलमान, दुर्गेश देवांगन एवं ग्राम मांजा रामानुजनगर निवासी दादू साहू मौके से फरार हो गए थे। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि कई के विरूद्व पूर्व में अलग-अलग जगहों में जुआ के तहत अपराध पंजीबद्व है। आदतन जुआ के खिलाड़ी है और क्षेत्र में चर्चित है। पुलिस और साक्ष्य एकत्रित कर शीघ्र ही गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूरजपुर धर्मानंद शुक्ला, थाना प्रभारी विश्रामपुर कपिलदेव पाण्डेय, एएसआई सरफराज फिरदौसी, प्रधान आरक्षक वरूण तिवारी, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक अखिलेश पाण्डेय, रावेन्द्र पाल, रामकुमार नायक, आसिफ अख्तर, राजीव गवेल व कैलाश यादव सक्रिय रहे।

