रायपुर मुनादी।।
प्रदेश के कोरबा जिले के कटघोरा से बड़ी खबर है कि वहां फिर से सात और कोरोना के 7 नए मरीज मिले हैं । वहां सरकार ज्यादा संख्या में लोगों का टेस्टिंग करवा रही है। कटघोरा को पहले हो सील कर दिया गया है। वहां ड्रोन से लोगों पर नजर रखी जा रही है, पूरे शहर को सेनिटाइज किया जा रहा है।
कटघोरा में फिर से सात मरीज पाए जाने के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25 हो गयी है जबकि इनमें से दस मरीज ठीक होकर गजर वापस जा चुके हैं। बाकी के सभी 15 मरीजों को AIIMS रायपुर लाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

