12-April-2020


बिग ब्रेकिंग मुनादी: युवा व्यवसायी दो चचेरे भाईयों की हत्या! हत्या कर हथियार सहित दफना दिया, दो संदेहियों से पूछताछ, जानिए क्या है पूरा मामला



अम्बिकापुर मुनादी।।

दो युवा व्यवसायियों की हत्या कर हथियार सहित जमीन में दफनाए जाने की खबर है।खबर अम्बिकापुर से आ रही है। बताया जा रहा है कि दोनो व्यवसायी अम्बिकापुर के रहने वाले हैं और गत 10 अप्रैल की शाम करीब साढ़े 8 बजे से लापता थे।घूमने बताकर निकले दोनो व्यवसायी जब देर रात तक भी घर नही लौटे, तो घरवालों को इनकी चिंता सताने लगी और घरवालों ने दोनो को ढूंढना शुरू किया। ढूंढते-ढूंढते घरवालों को अम्बिकापुर आकाशवाणी के पास उनकी इनोवा कार तो दिखी लेकिन कार में में कोई नही था कार लावारिश हालत में खड़ी थी। इसको देखकर घरवालों को और चिंता हुई और उन्होंने उनके लापता होने की सूचना अम्बिकापुर पूलिस को दी ।अम्बिकापुर पूलिस 11 अप्रैल को व्यवसायी सौरभ अग्रवाल (27वर्ष) और सुनिल अग्रवाल (40 वर्ष)को पुलिस ढूंढती रही। इस बीच पुलिस को दोनो व्यवासियों के पड़ोसी पर शक हुआ और जब एसपी कार्यालय बुलाकर पड़ोसियों से पूछताछ शुरू हुई तो उनके लापता होने की गुत्थी सुलझने लगी।

जानकारी मिल रही है कि पूलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में रहने वाले दो लोगो को हिरासत में लिया है। माना जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले दोनो व्यक्तियो ने ही दोनो व्यवसायियों की हत्या कर दी है। हत्या करने के बाद हथियार सहित उनको उनके घर के पीछे ही दफन कर दिया है।


मर्डर की हाई प्रोफ़ाइल घटना का परत दर परत खोलने पूरा पुलिस महकमा जुटा हुआ है। वही ब्रह्मरोड अम्बिकापुर को फिलहाल पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। वही इसी बीच खबर आ रही है कि लेन-देन के कारण उपजा विवाद हत्या की वजह बनती दिख रही है। बहरहाल ,इस मामले की हाई प्रोफाइल जाँच शुरू हो गयी है और संदेहियों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा हो सकता है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News