रंजीत सोनी की मुनादी ।।
जनधन खातों एवं किसान निधि के राशि के भुगतान के लिए बैंकों में व्यापक व्यवस्था की जाने की आवश्यकता है जिला प्रशासन द्वारा वर्तमान हालात में जनधन खाता धारकों के खातों में जमा होने वाली प्रथम किस्त की राशि जमा होने की सूचना मिलने पश्चात खाताधारक अपने बैंकों में एकत्रित होना शुरू हो रहे हैं और बैंकों में सोशल डिस्टेंस का कोई पालन नहीं हो रहा है बैंक वाले भी सोशल डिस्टेंस का पालन कराने में इन परिस्थितियों में असमर्थ हैं।
खाताधारकों के मन में अफवाह घर कर रही है उनके खाते में आई राशि वापस हो जाएगी जिस कारण सभी खाताधारक बैंक में पहुंचकर लाईन भी लगा रहे हैं इन खाताधारकों के खाते में राशि जमा नहीं हुई है वह भी बैंक जाकर अनावश्यक भीड़ बढ़ा रहे हैं छत्तीसगढ़ सरकार हर परिवार को राशन 2 माह का दे रही है,जनता को राशन की सामग्री के अलावा अन्य वस्तुओं के लिए राशि की आवश्यकता है लेकिन उसके लिए सामाजिक व व्यक्तिगत दूरी सोशल डिस्टेंस, पर्सन टु पर्सन डिस्टेंस, को नजरअंदाज किया जाना उचित नहीं है केंद्र की सरकार द्वारा 3 मार्च तक जनधन खाते में ₹500 देने की बात प्रतिमाह कही गई है जिला प्रशासन द्वारा इस आशय का आदेश भी जारी किया जा चुका है,आने वाले दिनों में किसान सम्मान की राशि ₹2000 भी किसानों के खाते में आएगी तभी स्थिति अत्यंत विकट हो जाएगी ऐसी दशा में इस समय खाताधारकों के भुगतान के लिए व्यवस्था किया जाना आवश्यक है इसके लिए सभी बैंकों में बैंक मित्रों के माध्यम से भुगतान कराया जाना सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है जिस प्रकार से नगर पंचायत क्षेत्र अथवा नगर निगम क्षेत्रों में निराश्रित पेंशन की राशि का भुगतान वार्डों में शिविर लगाकर किया जाता है उसी तर्ज पर बैंक मित्र के अलावा नगर निगम अथवा पंचायत में वार्ड पार्षद स्तर पर तथा ग्राम पंचायत सरपंच को लेकर बैंक मित्र अथवा बैंक सखी के सहयोग से व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और प्रशासन व्यवस्था सुनिश्चित करा लें तो इससे सोशल डिस्टेंस का पालन होगा डिस्टेंस बनाए रखने में भी सहूलियत होगी इसके अलावा हर जगह सैनिटाइजर की व्यवस्था भी की जानी आवश्यक है।
वर्तमान समय में बैंक प्रबंधन अपने बैंकों में अपने स्टाफ के लिए सैनिटाइजर की व्यवस्था तो कर चुका है परंतु ग्राहकों के लिए यह व्यवस्था आवश्यक रूप से सुनिश्चित की जानी आवश्यक है और बैंक प्रबंधन को भी संबंध में दिशा निर्देश दिया जाना आवश्यक है ताकि बैंकों के एटीएम कक्ष में भी सोशल डिस्टेंस का पालन हो और जन सुविधा भी आसानी से सर्व सुलभ हो इसके अलावा जिला कलेक्टर बलरामपुर को अतिरिक्त रूप से इस संबंध में जन जागरूकता हेतु हर स्तर पर प्रचार प्रसार तंत्रों का भी सहारा लेकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए बैंकों से राशि का आहरण करना आम जीवन चर्या में शामिल हैं अधिकांश लोग एटीएम मशीनों का उपयोग करते हैं इसलिए बैंकों में लगाए गए एटीएम मशीन या जहां कहीं भी इस तरह की सुविधा दी जा रही है वहां सैनिटाइजर की उपलब्धता आवश्यक है इसके अलावा सोशल डिस्टेंस भी वर्तमान स्थिति में बनाए रखना आवश्यक है, अन्यथा सोशल डिस्टेंस का पालन न होने की दशा में विषम स्थिति उत्पन्न हो सकती है
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुनील सिंह विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है की गर्मी के मौसम को देखते हुए भी समुचित व्यवस्था बैंकों के बाहर किए जाने की आवश्यकता है ताकि कोविड-19 के लिए जारी निर्देशों का पालन समुचित रूप से हो सके। वर्तमान समय में जनधन खातों में केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही राशि आहरण हेतु महिला खाताधारकों के आने पश्चात समस्याओं के निराकरण हेतु हस्तक्षेप की आवश्यकता है।

