रायपुर मुनादी।।
जहां पूरा देश और प्रदेश coronavirus के खिलाफ लड़ रहा है और प्रदेश भी इस बीमारी से आतंकित है जिसके कारण प्रदेश में लॉक डाउन है इस बीच प्रदेश के राजधानी रायपुर में पीलिया फैलने की जानकारी सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शहर में पीलिया के 136 मरीज पाए गए हैं।
हालांकि अप्रैल महीने में रायपुर में पीलिया का होना अब आम बात है लेकिन लॉक डाउन और कोरोना के इस दौर में इतने लोगों में पीलिया का पाया जाना दुबले पर दो आषाढ़ जैसी स्थिति को बयान करता है। पूरा देश और प्रदेश अभी कोरोना से लड़ने में व्यस्त है और इधर पीलिया का कहर से भी अब सरकार को निपटना होगा।
महापौर ने मीडिया को बताया है कि रायपुर के खारुन नदी में शहर के कुछ हिस्से से गंदा और बदबूदार पानी आने के कारण यह स्थित हुई है। महापौर ने बताया कि इससे निपटने संबंधित विभागों को आदेश दे दिए गए हैं। फ़िल्टर प्लांट्स के बेल्ट बदलने बदलने के भी आदेश दिए गए हैं। पिछले दो सालों में अप्रैल माह में यहां पीलिया फैलता है , इन दो सालों में यहां 8 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

