कटघोरा मुनादी।।
कटघोरा को पूर्णतः सील किए जाने के पश्चात सीमावर्ती क्षेत्र नगर पंचायत छुरीकला को भी पूर्णतः लॉकडाउन कर सील कर दिया गया है। लोगों को किसी भी परिस्थिति में घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है।
नगर पंचायत छुरीकला आने जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए हैं। अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें भी पूरी तरह से बंद कर दी गई है। लोगों को राशन, दवाओं सहित अति आवश्यक जरूरत पर वस्तुएं घर पहुंचाकर उपलब्ध कराने की व्यवस्था प्रशासन ने की है। इस दौरान आवश्यक वस्तुएं जैसे राशन सामग्री, दवाइयों को घर पहुंचाकर लोगों को प्रदान की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने 15 किराना दुकान तथा मेडिकल स्टोर्स के नाम एवं मोबाइल नंबर जारी किए हैं। आमजन दैनिक उपयोग की वस्तुओं को न्यूनतम आगामी 10 से 15 दिन तक के लिए एक बार में मंगाने हेतु सुबह आठ से 11 बजे तक उक्त संस्थाओं में संपर्क कर आवश्यक राशन सामग्री एवं दवाइयों का ऑर्डर कर सकते हैं। सामानों के भुगतान करने का माध्यम कैश इन डिलीवरी रहेगी। खाद्यान्न सामग्री एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की मांग एवं पूर्ति के संबंध में आपातकालीन स्थिति में कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9179320660 एवं अति आवश्यक घरेलू सामाग्री की होम डिलीवरी हेतु 7994993846 एवं 7470705767 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर होगी कार्रवाई।
कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को जिले में रोकने के लिए कलेक्टर किरण कौशल ने निर्देश जारी कर प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय मास्क, फेस कवर पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके लिए बाजार में मिलने वाले ट्रिपल लेयर मॉस्क का प्रयोग किया जा सकता है अथवा घर में ही तीन परतों वाला फेस कवर बनाया जा सकता है। इस होम मेड मॉस्क, फेस कवर को साबुन से धोकर पुनः प्रयोग में लाया जा सकता है। मास्क, फेस कवर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में गमछा, रूमाल, दुपट्टा इत्यादि का भी फेस कवर के रूप में उपयोग किया जा सकता है बशर्ते मुंह एवं नाक पूरी तरह से ढंका हो। उपयोग में लाया हुआ फेस कवर मुंह, नाक में प्रयुक्त होने वाला गमछा का पुनः प्रयोग बिना साबुन से अच्छी तरह धोये उपयोग में न लाया जाए। बिना फेस कवर, मास्क के घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों पर जाना सरकार के जारी निर्देश का उल्लंघन माना जाएगा तथा संबंधित के विरुद्ध विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

