कोरबा मुनादी।।
कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सर्व मंगला निजी नर्सिंग होम में बीते दिनों एक महिला का प्रसव कराया गया था। जिसको देखभाल करने हेतु कटघोरा निवासी एक महिला अपनी ननद को देखने पहुंची हुई थी एवं वहीं रहकर दो दिनों तक अपनी ननद का देखभाल की थी। जिसके बाद वापस लौट गई थी, इसीबीच देर शाम एम्स के हवाले से खबर आई है, कि कटघोरा निवासी उक्त महिला का भी भेजा गया ब्लड सैंपल का रिपोर्ट भी करोना पॉजिटिव आया है। जिसके बाद कटघोरा के नर्सिंग होम में खलबली मच गई। तत्काल नर्सिंग होम के संचालक के द्वारा मामले की जानकारी स्वास्थ विभाग की टीम को दी। सूचना उपरांत स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा नर्सिंग होम के डॉक्टरों व उनके परिजनों समेंत स्टाफ वाह मरीजों को क्वॉरेंटाइन में भेजने का फैसला लिया है। इसी बीच सभी को उनके घरो समेत हॉस्पिटल में ही 14 दिनों तक आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

