12-April-2020


ब्रेकिंग जशपुर :अब इस गाँव मे इस चलते मचा हड़कम्प, 4 बच्चे सहित 10 को लिया जा रहा अस्पताल ,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी//जशपुर के एक गाँव मे थोड़ी देर पहले एक पागल कुत्ते ने 10 लोगो पर हमला कर दिया है।कुत्ते के हमले में घायल करीब 4 स्कूली बच्चे हैं जबकि 6 महिलाएं जिनमे एक शिक्षक की पत्नि भी शामिल है।
जिले के दुलदुला विकासखंड के ग्राम पंडरी अम्बा में रविवार की दोपहर को अचानक एक पागल कुत्ता घुस गया और गाँव की गलियों में खेल रहे बच्चे और महिलाओं पर सीधे हमला बोल दिया ।इससे पहले की ये सोंच पाते कि कुत्ता किसका है और कहाँ से आया तबतक कुत्ते ने 4 बच्चों सहित 10 लोगो को जख्मी कर दिया। इसी बीच गाँव के और लोग भी आ गए और किसी तरह कुत्ते को भगाया गया।
ग्रामीणों ने घायलों को अस्पताल भेजने के लिए इमरजेंसी सेवा 108 को फोन किया तो दुलदुला में 108 उपलब्ध नही होना बताया गया लेकिन बाद में जशपुर से 108 की व्यवस्था की गई है।घायलों को दुलदुला सरकारी अस्पताल लाया जा रहा है।

आपको बता दें कि पंडरी अम्बा झारखण्ड की सीमा से सटे जिले का सुदूरवर्ती इलाका है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News