12-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- कोरबा के हॉटस्पॉट शहर कटघोरा से 12 घंटे के भीतर चार और नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, तो बिलासपुर से एक मरीज मिलने की पुष्टि! प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 30 पहुँची..... जिसमें 10 सकुशल घर लौटे



बिलासपुर / कोरबा मुनादी।।

कोरबा के हॉटस्पॉट शहर कटघोरा में 7 कोरोना पॉजेटिव मरीजों की मिलने की पुष्टि हुई थी कि 12 घण्टे भी ठीक से नही बीतते थे कि इसीबीच कटघोरा से चार और नए मरीजो की मिलने की खबर है। इसी बीच बिलासपुर से खबर आ रही हैं कि यहां भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इन सभी मरीजों को तत्काल एम्स भेजने कीी तैयारी शासन-प्रशासन अमला जुटा हुआ है

कोरबा से कोरोना से जुड़ी एक और खबर आ रही है। 12 के भीतर 4 और नये कोरोना के मरीज मिल गये हैं। छत्तीसगढ़ में अब कुल कोरोना पॉजेटिव मरीजों की संख्या 29 हो गयी है। इससे पहले देर रात आयी रिपोर्ट में 7 नये मरीज मिलने की पुष्टि हुई थी, लेकिन अब संख्या बढ़कर 12 घंटे के भीतर 11 नये मरीजों की हो गई है। आपको बता दें कि जो चार नये मरीज मिले हैं, वो सभी पुरुष हैं। रात में जो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी, उसी परिवार से एक नया मरीज मिला है। इसी बीच बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि यहां भी स्वास्थ्य अमला को कोरोना पॉजिटिव एक व्यक्ति मिलने की पुष्टि हुई है। पांचो नये कोरोना पॉजेटिव मरीजों को एम्स भेजने की तैयारी शुरू हो गया है। ये सभी मरीज क्वारंटाईन करके रखे गये थे, जिनकी सैंपल रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

प्रदेश में अब कुल पॉजेटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है, जिनमें 15 मरीजों का इलाज एम्स में चल रहा है, वहीं 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गयी है। 5 मरीजों को देर शाम एम्स में भर्ती कर दिया जाएगा। शनिवार को एक मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद एम्स में छुट्टी दे दी गयी और उसे सीधे नागपुर पहुंचा दिया गया। जिला प्रशासन ने पूरे कटघोरा क्षेत्र को पूर्ण रूप से लॉकडाउन कर रखा है। खुद कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम कैंप किये हुए हैं। कटघोरा के सभी लोगों के सैंपलिंग के निर्देश दे दिये गये हैं। बिलासपुर में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के उपरांत बिलासपुर के रहवासी भी सकते में आते दिख रहे हैं ऐसी स्थिति में यहां कभी शासन प्रशासन कड़े रुख अख्तियार करने की तैयारी में जुट गया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News