12-April-2020


हमारी सुरक्षा के लिए सड़कों पर डटे पूलिस के जवानों का युवाओं ने बढाया हौशला,खाने का पैकेट लेकर पहुँचे ,युवाओं ने कहा-पूलिस से बेहतर भला…



जशपुर मुनादी//

कोरोना से लड़ने हर मोर्चे पर डटे पुलिसकर्मियों को मोर्चे पर ही भोजन मुहैया कराने के काम में शहर के कई युवक लग गए हैं।रविवार को शहर के युवाओं की टोली ने उन पुलिसवालों को भोजन कराया जो लॉक डाउन के दौरान हम सबका ख्याल रखने सड़क पर डटे हैं। नगर के युवाओं ने रविवार को पुलिसकर्मियों का होशला अफजाई करने एक साथ सड़क पर निकले ।सड़क पर डयूटी पर तैनात पूलिसकर्मियी के लिए उन्होंने भोजन का पैकेट और पानी तैयार किये थे ।

युवाओं के द्वारा दिये गए पेयजल और भोजन का पैकेट पुलिसकर्मियों ने सहर्ष स्वीकार किया और भोजन प्राप्त कर युवाओं को धन्यवाद दिया।युवाओं ने बताया कि जिस जज्बे से पुलिसकर्मी लोगों की सेवा इस गर्मी में कर रहे हैं उनके जज्बे को सलाम है।पुलिसकर्मियों के द्वारा न सिर्फ नगर में शान्ति व्यवस्था बनाने में पूर्ण योगदान दिया गया बल्कि लॉक डाउन में लोगों से नियमों का पालन कराने में सफल भी रहे हैं।इस अवसर पर राहुल गुप्ता,दीपक गुप्ता,रमन ताम्रकार,अमित अग्रवाल,सुशील गुप्ता मौजूद रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News