बिलासपुर मुनादी।।
कोरबा के हॉटस्पॉट शहर कटघोरा में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होने के बीच खबर यह आ रही थी कि 12 घंटे के अंतराल में छत्तीसगढ़ में 5 व्यक्तियों का सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव पाया गया है जिसमें चार कटघोरा रहवासी वही एक बिलासपुर की बताई जा रही थी। परंतु बिलासपुर में जिस महिला के नाम को लेकर चर्चा हो रही थी। वह कटघोरा की ही है। एक ही नाम के दो शख्स होने के कारण यह कन्फ्यूजन उत्पन्न हुआ। अंततः बिलासपुर के लिए राहत भरी खबर सामने आई है।
बिलासपुर के वार्ड नंबर 31 लाला लाजपतराय नगर में उस वक्त अफरातफरी मच गई। जब वहाँ कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिली । खबर मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया और पूरे इलाके को घेराबंदी करके सेनेटाइज कराया गया। उक्त महिला को ले जाते ही पता चला कि खबर गलत है और त्रुटिवश कटघोरा औऱ बिलासपुर की महिला का नाम एक होने के कारण ये गलती हुई। अब बतादे की बिलासपुर की खबर गलत होने के बाद यहाँ एक भी एक्टिव केस नही है। वही कटघोरा से ही पांच एक्टिव केस 12 घंटे का तरह में पाई गई है।

