रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में रविवार को 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने के बाद शाम को 2 और मरीज प्रदेश में मील हैं, सभी का संबंध कोरबा जिले के कटघोरा से है। सभी मरीज एक ही जमात के हैं। अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 30 हो गई है। इनमें से 10 मरीजों को ठीक भी किया जा चुका है।
AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार कटघोरा में आज 4 मरीज मिलने के बाद शाम को 2 और।मरीज में कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। इससे पहले यह कहा गया था कि कटघोरा के 4 और एक बिलासपुर का मरीज पॉजिटिव पाया गया है लेकिन बाद में यह बताया गया कि नाम के कारण कुछ गलतफहमी हुई थी सभी मरीज कतजघोर के ही हैं। शाम को एक और मरीज होम की जानकारी मिली है वह भी कटघोरा का ही है । अब तक कटघोरा में कुल 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं, उन्हें एम्स लाया जा रहा है।
प्रदेश में अबतक 30 कोरोना पॉजिटिव केस हो गए। अबतक 10 कोरोना पॉजिटिव मरीज हुए ठीक। अकेले कोरबा में अबतक 21 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए।

