12-April-2020


मुनादी ब्रेकिंग:- प्रदेश के कोरबा जिले के हॉटस्पॉट शहर से दो और कोरोना संक्रमण मरीजों की मिलने की पुष्टि। शासन के छूट रहे पसीने..... खबरों के लिए पढ़ते रहिए.....



कटघोरा मुनादी।।

कोरबा के हॉटस्पॉट शहर में लगातार कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में इजाफा होता नजर आ रहा है। 20 घंटे के अंतराल के दौरान कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या प्रदेश में 32 पहुंच गई है वही 20 का इलाज एम्स हॉस्पिटल रायपुर में जारी है। वह दो मरीजों की देर शाम पुष्टि होने के पश्चात शासन प्रशासन एकजुट होकर संक्रमित मरीजों को रायपुर एम्स भेजने हेतु तैयारी में जुटा हुआ है।

कोरोना मरीजों की तादाद छत्तीसगढ़ में बढ़ती जा रही है। खासकर कोरबा में बढ़े आंकड़ों ने तो प्रशासन और सरकार के पसीने छूड़ा दिये हैं। पिछले 20 घंटे में कोरबा जिले में अकेले ही 13 नये मरीज मिले हैं। इस आंकड़े के साथ प्रदेश में मरीजों की संख्या बढ़कर 32 हो गयी है, जिनमें से 21 लोगों का इलाज अभी एम्स में चल रहा है। रविवार को कुल 6 नये कोरोना के मरीज मिले हैं। 5 मरीज की रिपोर्ट दोपहर में पॉजेटिव आयी थी, जबकि एक की रिपोर्ट शाम में पॉजेटिव आयी है। 6 नये मरीजों में 1 महिला शामिल है। इससे पहले शनिवार रात को 7 नये मरीज मिले थे। रविवार की दोपहर होते-होते ये आंकड़ा 5 नये मरीजों के साथ बढ़कर 12 पहुंच गया। अब से कुछ देर बाद एक और रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। जिसके बाद 20 घंटे के भीतर कोरबा में कुल 13 नये मरीज मिल गये हैं। इधर लगातार कोरोना के नये मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन सकते में आ गया है। कलेक्टर किरण कौशल खुद पूरी व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। लॉकडाउन का पहले ही आदेश दिया जा चुका है, वहीं अब कटघोरा के सभी लोगों की सैंपलिंग भी की जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News